मध्‍य प्रदेश से निकलने वाले प्रमुख समाचार पत्र पत्रिकाएं

ग्‍वालियर अखबार(1840) :- म.प्र. का पहला समाचार पत्र 1840 ई. ग्‍वालियर अखबार (संपादक – मुंशी लक्ष्‍मणदास) प्रकाशित हुआ जिसका नाम 1956 में ग्‍वालियर अखबार से बदलकर मध्‍य प्रदेश संदेश हो गया है। यह मध्‍य प्रदेश का पहला समाचार पत्र है।

मालवा अखबार(1844) :- मालवा अखबार का संपादन(संपादक-पण्डित प्रेमनारायण) इन्‍दौर से 1844 में हिन्‍दी और उर्दू में मिश्रित प्रकशित पहला सप्‍ताहिक समाचार पत्र था।
ग्‍वालियर गजट(1852) :- ग्‍वालियर का प्रकाशन 1852 ई. में हिन्‍दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हुआ था।

दिल्ली अखबार(1852) :- दिल्‍ली अखबार का प्रकाशन 1852 ई. में इन्‍दौर से हुआ था। यह राज्‍य का पहला राज्‍य का पहला विशुध्द उर्दू भाषा का समाचार पत्र है।

खण्‍डवा समाचार (1870) :- खंण्‍डवा अखबार का प्रकाशन 1870 ई. में खण्‍डवा से हुआ था। यह एक रेलवे समाचार पत्र था।

पूर्ण चन्‍द्रोदय(1860) :- यह मराठी सप्‍ताहिक समाचार पत्र है। इसका प्रकाशन इन्‍दौर से हुआ था।

जबलपुर समाचार(1870) :- यह प्रथम मासिक समाचार पत्र है। यह हिन्‍दी और अंग्रेजी दोनों में प्रकाशित था। इसे राज्‍य का पहला अंग्रेजी पत्र भी माना जाता है। यह बाद में हिन्‍दी, उर्दू और अंग्रेजी में प्रथक-प्रथक निकलने लगा था।

होल्‍कर समाचार पत्र :- इसका प्रकाशन इन्‍दौर से 1873 ई्. में हुआ था।

नवजीवन (1839) :- इसका प्रकाशन इन्‍दौर से 1839 ई. में हुआ था। इसे प्रथम हिन्‍दी दैनिक समाचार पत्र माना जाता है। 

प्रदीप(1950) :- इसका प्रकाशन जबलपुर से होता है। इसे म.प्र. का पहला संध्‍या दैनिक समाचार पत्र है।