भारतीय संविधान के स्रोत बताइए
संविधान निर्माताओं ने अमेरिका, ब्रिटेन और कई अन्य देशों के संविधानों का गहन अध्ययन करना शुरू किया. भारतीय परिस्थियों के अनुकूल जो भी प्रावधान उन्हें उपयुक्त लगे, उन्हें भारतीय संविधान में शामिल कर लिया. कुछ राष्ट्रवादियों का कहना था कि इस तरह का copy and paste संविधान हमारे गुलामी की प्रवृत्ति को दर्शाता है. यह आरोप कमजोर है या इसमें कुछ बात है, यह आप खुद तय करें क्योंकि मैं इस बहस में नहीं पड़ना चाहती.
भारतीय संविधान का सबसे बड़ा स्रोत क्या है?
आपको जानना जरुरी है कि भारतीय संविधान पर सबसे अधिक प्रभाव 1935 के भारत शासन अधिनियम (Govt. of India Act, 1935) का है क्योंकि इसी अधिनियम से भारतीय संविधान के लगभग 200 प्रावधान लिए गए हैं. चलिए जानते हैं कि किस देश के संविधान से भारतीय संविधान में क्या-क्या लिया गया है.
संविधानिक स्त्रोत
अमेरिका के संविधान से लिए गए तत्व
मौलिक अधिकार, संविधान की सर्वोच्चता, सर्वोच्च न्यायालय, न्यायिक पुनरावलोकन, न्यायपालिका की स्वतंत्रता, राष्ट्रपति पर महाभियोग की प्रक्रिया, उपराष्ट्रपति का पद एवं राज्यसभा में पदेन सभापति, उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों को पद से हटाने की विधि, वित्तीय आपात, राष्ट्रपति का सेनाओं का सर्वोच्च कमांडर होना, राष्ट्रपति में संघ की कार्यपालिका शक्ति।
रूस के संविधान से लिए गए तत्व
मूल कर्तव्यों का प्रावधान, प्रस्तावना में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय का आदर्श। मौलिक कर्तव्य(51-क)
फ्रांस के संविधान से लिए गए तत्व
गणतंत्रात्मक व्यवस्था, प्रस्तावना में स्वतंत्रता, समता, बंधुता के आदर्श।
जापान के संविधान से लिए गए तत्व
अनुच्छेद 21, कानून की शब्दावली
आयरलैण्ड के संविधान से लिए गए तत्व
नीति निर्देशक सिद्धांत, राष्ट्रपति के निर्वाचक-मंडल की व्यवस्था एवं निर्वाचन की पद्धति, राष्ट्रपति द्वारा राज्य सभा में साहित्य, कला, विज्ञान तथा समाज-सेवा इत्यादि के क्षेत्र में ख्यातिप्राप्त व्यक्तियों का मनोनयन, राज्यसभा के लिए सदस्यों का नामांकन।
आस्ट्रेलिया के संविधान से लिए गए तत्व
सातवीं अनुसूची की समवर्ती सूची का प्रावधान, प्रस्तावना की भाषा, केंद्र एवं राज्यों के बीच संबंध तथा शक्तियों का विभाजन, व्यापार-वाणिज्य और समागम की स्वतंत्रता, संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक।
कनाडा के संविधान से लिए गए तत्व
सरकार की संघीय व्यवस्था, केंद्र के पास अवशिष्ट शक्तियां, केंद्र द्वारा राज्य के राज्यपालों की नियुक्ति, संघ और राज्य के बीच शक्तियों का वितरण, उच्चतम न्यायालय का परामर्श न्याय निर्णयन।
भारतीय संविधान का सबसे बड़ा स्रोत क्या है?
दक्षिण अफ्रीका के संविधान से लिए गए तत्व :- संविधान संशोधन की प्रक्रिया का प्रावधान, राज्यसभा के सदस्यों का निर्वाचन।
जर्मनी के संविधान से लिए गए तत्व – आपातकालीन व्यवस्था (352-360)
अंतरिम संसद क्या है?
भारतीय संविधान के स्रोत PDF

0 Comments